शिवपुरी: जिले से लापता हुई महिला 25 दिन बाद उत्तरप्रदेश में रहने वाले अपने फेसबुक फ्रेंड के घर से मिली। दरअसल करैरा कस्बे की रहने वाली महिला (24) का पति से इस बात को लेकर झगड़ा हो गया क्योंकि वो उसे इसके फेसबुक फ्रेंड से बात करने से रोक रहा था। इसके बाद महिला पति को छोड़कर फेसबुक फ्रेंड के पास बेंगलुरु चली गई थी।
पति के गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराने के बाद करैरा पुलिस ने 25 दिन बाद 750 किलोमीटर दूर उत्तरप्रदेश के रोबर्टगंज (सोनभद्र) के रहने वाले फेसबुक फ्रेंड के घर से महिला को ढूंढ लिया है। महिला को करैरा पुलिस साथ लेकर आई और पति को सुपुर्द कर दिया।
पति से फेसबुक फ्रेंड को लेकर हो गया था झगड़ा
विवाहिता की दोस्ती बेंगलुरु के मनोज कुमार से फेसबुक के जरिए हुई थी। दोस्ती होने के बाद दोनों के बीच लम्बी बातें भी होने लगी थी। 30 अगस्त को मनोज से बात करने की बात पर महिला का पति से झगड़ा हुआ। इससे नाराज होकर महिला घर से कहीं चली गई हो गई थी। पति ने पत्नी के लापता होने की शिकायत करैरा थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस महिला की गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी थी।
फेसबुक फ्रेंड से मिलने बेंगलुरु पहुंच गई थी
करैरा पुलिस ने महिला की तलाश शुरू किया लेकिन मोबाइल लोकेशन न मिलने से उसका पता नहीं लग सका था। बाद में पुलिस को महिला की पहली लोकेशन बेंगलुरु और फिर बाद में उत्तरप्रदेश के रोबर्टगंज (सोनभद्र) में मिली थी। लोकेशन मिलने के बाद करैरा पुलिस 750 किलोमीटर यूपी के सोनभद्र पहुंच गई थी। यहां पुलिस को महिला उसके फेसबुक फ्रेंड के घर मिली।
पूछताछ में महिला ने बताया कि उसकी मुलाकात फेसबुक के जरिये मनोज कुमार से हो गई थी। उस वक्त मनोज कुमार बेंगलुरु में रहकर नौकरी करता था। उससे फेसबुक और फोन के जरिये बात होने लगी थी। फ्रेंड से बात करने पर पति से लड़ाई हो गई थी। इसी कारण वह पति से नाराज होकर उसे छोड़कर फेसबुक फ्रेंड मनोज कुमार से मिलने बेंगलुरु चली गई, बाद में उसी के साथ उसके गांव नधीरा सोनभद्र पहुंच गई थी।

25 दिन से लापता महिला 750 किलोमीटर दूर FACEBOOK फ्रेंड के घर मिली, फ्रेंड से बात करने को लेकर पति से हुआ था विवाद / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शराब के नशे में पिता ने छह साल की बेटी को पीट-पीटकर मार डाला, श्यामपुरा में दिल दहला देने वाली घटना / Shivpuri News
- परशुरामेश्वर महादेव मंदिर से दान पेटी चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए दो युवक / Shivpuri News
- पिछोर में मूर्तियों को लेकर बढ़ा तनाव: अहिल्याबाई की प्रतिमा खंडित, अवंतीबाई की प्रतिमाएं स्थापित / Shivpuri News
- आईटीआई हॉस्टल से 19 वर्षीय छात्रा लापता, प्रैक्टिकल देने निकली थी नंदनी / Shivpuri News
- बर्तन बेचने के बहाने घर में घुसी महिलाएं, नशीला पदार्थ खिलाकर नकदी-जेवर ले जाने का आरोप / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment