Press "Enter" to skip to content

किरौली में एकराय होकर लोहे के सरिया, कुल्हाड़ी से परिवार के 10 लोगों को पीटा, रंजीत रावत के साथ रहने को लेकर बेहरमी से मारा, एसपी से मांग / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के सिरसौद थाना क्षेत्र अंतर्गत आने बाले ग्राम किरौली के एक परिवार के लोग आज एसपी ऑफिस शिवपुरी पहुँचे. जहाँ वह गंभीर घायल हालत में एसपी ऑफिस के सामने बैठे रहें. एसपी से न्याय की मांग घायल लोगों ने की हैं.

जानकारी के अनुसार बंटी रावत पुत्र कैलाश रावत उम्र 27 साल निवासी ग्राम किरौली थाना सिरसौद  23 सितंबर दोपहर 01:30 बजे मैं अपने घर से शिवपुरी मोटर साईकिल से जा रहा था। जैसे ही मैं अपने चाचा प्रकाश रावत के घर के सामने आया तो वहां पर मुझे शिवकुमार रावत ने मेरा रास्ता रोका और बोला कि तुम रंजीत रावत के साथ क्यों रहते हो। इसी बात को लेकर शिवकुमार अपनी दुकान से कुल्हाड़ी, शेरू रावत लोहे का सरिया, सुमरन रावत लोहे का सरिया, गिर्राज रावत लोहे का पाईप, मस्तराम रावत लोहे का सरिया, महेन्द्र रावत लोहे का सरिया, अखैराज रावत के पास लट्ठ संदीप रावत लोहे का पाईप, मनोज रावत लोहे का पाईप लेकर एकमत होकर मुझ पर हमला किया. मेरे परिवार के लोग मुझे घटना स्थल पर आए तो इन सभी लोगों ने मेरे चाचा मानू रावत, होतम रावत, प्रकाश रावत, चाची बिलासी रावत, उर्मिला रावत, मेरी पत्नी आरती रावत, मेरी माताजी मुन्नी रावत, मेरे पिताजी कैलाश रावत, मेरे दादाजी ज्वाला प्रसाद रावत को इन सभी लोगों ने रॉड, लोहे के सरिया, कुल्हाड़ी से प्रहार किया, जिससे होतम रावत, मानू रावत, बिलासी रावत, प्रकाश रावत के सिर में गंभीर चोटे लगी, जिससे खून निकल आया और बेहोश होकर गिर गए। बेहोश होने के बाबजूद भी लगातार मारपीट करते रहे. इसके बाद मेरी पत्नी आरती और मेरी चाची बिलासी का मंगलसूत्र और मोटरसाईकिल छीनकर ले गए. इसके बाद उन्होंने हमारे विरुद्ध ही झूठी षडयंत्रपूर्वक रिपोर्ट लिखवाई. जिसमें घायल व्यक्ति हिम्मत रावत को बताया गया है वह तो घटना स्थल पर मौजूद ही नहीं था. जिसकी विधिवत जांच वरिष्ठ अधिकारियों से कराई जाए.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!