शिवपुरी: देश के प्रसिद्ध समाज सेवी संगठन भारत विकास परिषद की मणिकर्णिका शाखा शिवपुरी द्वारा गत दिवस जिले के प्रतिष्ठत दून पब्लिक स्कूल के संचालक शिक्षकों व छात्रों का गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम के तहत एक गरिमामय कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। भारत विकास परिषद की मणिकर्णिका शाखा की अध्यक्ष श्रीमती किरण उप्पल ने छात्रों और शिक्षकों को संबोधित करते हुए बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले संस्थानों के शिक्षकों एवं छात्रों को सम्मानित कर हम भी अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।दून पब्लिक स्कूल की संचालिका डॉक्टर खुशी खान ने भारत विकास परिषद द्वारा स्कूल के छात्रों व शिक्षकों को इस कार्य के लिए चयनित करने पर धन्यवाद ज्ञापित किया । भारत विकास परिषद की तरफ से शाखा सचिव श्रीमती अनु मित्तल व रोशनी यादव उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर अपेक्षा शर्मा द्वारा किया गय.
यह शिक्षक और छात्र हुए सम्मानित
पांच श्रेष्ठ शिक्षकों में प्रियंका अग्रवाल, नवजीत कौर, आयुषी सिंगल, निरंजन मोंथिरी व दीपक प्रजापति का चयन हुआ वहीं प्रवीण सूची में प्रथम स्थान हासिल करने वाले निम्न छात्रों को कक्षावार सम्मानित किया गया तनीषा खान ,सारांश शर्मा, पलक पाराशर, मनु धाकड़, अनुभव नामदेव, यथार्त गुप्ता और यशिका लोधी सम्मानित हुए.

भारत विकास परिषद द्वारा दून स्कूल हुआ सम्मानित, गुरु वंदन छात्र अभिनंदन के तहत हुआ कार्यक्रम / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- बदरवास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महाराष्ट्र से बालिका बरामद, आरोपी हेमंत लोधी गिरफ्तार / Shivpuri Newsबदरवास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महाराष्ट्र से बालिका बरामद, आरोपी हेमंत लोधी गिरफ्तार / Shivpuri News

- हथियार की नोक पर अपहरण, 2 घंटे में पुलिस ने युवक को छुड़ाया, 5 आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
- 3 लाख की चोरी के बाद भी FIR नहीं, आरोपी ने पंचायत में कबूला जुर्म / Shivpuri News
- हाईकोर्ट आदेश के बाद भी नहीं मिली नौकरी, 25 साल से दर-दर भटक रहा कर्मचारी / Shivpuri News
- पिता-सौतेली मां पर मारपीट व शादी रोकने का आरोप, युवती ने जनसुनवाई में लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment