शिवपुरी: जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम टोंका में कुटीर को लेकर दो भाइयों में झगड़ा हो गया. जिसके बाद एक भाई ने दूसरे भाई की मारपीट कर दी जिसके बाद भाई का हाथ फैक्चर हो गया.
जानकारी के अनुसार राजकुमारी आदिवासी ग्राम टोंका थाना बैराड ने बताया कि वह घर पर नहीं थी इसी बीच मेरे पति कल्याण आदिवासी और उनके भाई कुंवर राज आदिवासी में कुटीर को लेकर झगड़ा हो गया. इसके बाद झगड़ा इतना बढ़ गया कि दोनों भाइयों के बीच मारपीट हो गई और कुंवरराज आदिवासी ने मेरे पति कल्याण आदिवासी की मारपीट कर दी. इसके बाद पति का हाथ फैक्चर हो गया. जिसका जिला अस्पताल में उपचार जारी है.
दो भाइयों में कुटीर को लेकर हुआ झगड़ा: भाई ने कर दी मारपीट हाथ हुआ फ्रेक्चर, इलाज जारी / Shivpuri News




