शिवपुरी: जिले के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले बरोदी के पास 24 सितंबर को छात्र मिलन धाकड़ का शव मिलने से सनसनी फैल गई थी. इसके बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी.
बता दें कि दसवीं का छात्र मिलन धाकड़ उम्र 15 साल 24 सितंबर को सुबह साढ़े 7 बजे घर से स्कूल के लिए निकला था. इसके बाद बरोदी के पास घायल अवस्था में पड़े होने की सूचना मिली. डॉक्टर ने जिला अस्पताल में छात्र को म्रत घोषित कर दिया था.
इसके बाद धाकड़ समाज के लोगों ने धरना प्रदर्शन किया साथ ही आज 25 तारीख को भी माधव चौक चौराहे पर प्रदर्शन किया. इसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है.
एसपी अमन सिंह राठौड़ ने बताया कि 24 सितंबर को सुबह सूचना मिली थी कि बरोदी के पास एक शव मिला है. जिसे जिला अस्पताल में डॉ ने मृत घोषित कर दिया था. जिसके बाद हत्या के आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी. स्कूल की कहकर निकले छात्र ने पहले अपने दोस्त को उठाया उसके बाद झांसी तिराहा, गुना बायपास ,बरोदी के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है. उसके साथ उसका दोस्त 16 साल का नाबालिक पीछे बैठा हुआ था जो कि अपना मुंह छुपाता हुआ सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ था. इसके बाद 25 सितंबर यानि आज सुबह नाबालिक आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और पूछताछ जारी है.
एसपी ने बताया की दोनों नाबालिक अलग-अलग स्कूल में पढ़ते थे और कोचिंग एक ही जगह जाते थे. इस तरह से मित्रता को लेकर आरोपी के मन में कुछ आया इसके चलते वह अपने दोस्त को यह कह कर ले गया कि पैसे लेना है. दोनों बरोदी के लिए निकल पड़े. छात्र को बिल्कुल भी अंदेशा नहीं था. इसलिए बिना झिजक के वह स्कूटी चलाता हुआ दिखाई दे रहा हैं. इसके बाद नाबालिग दोस्त ने घटनास्थल पर ले जाकर उसकी पत्थर से पटक पटक कर हत्या कर दी और उसकी इलेक्ट्रिक स्कूटी से वापस आ गया. इसके बाद वह इलेक्ट्रिक स्कूटी चार्ज भी करता है. एसपी ने बताया की बाकि पूछताछ नाबालिग से जारी हैं.
नाबालिग दोस्त ही निकला नाबालिग दोस्त का हत्यारा, प्री प्लान की हत्या, पैसे लेने की कहकर ले गया घटना स्थल तक / Shivpuri News




