शिवपुरी: शहर के परिणय वाटिका में 15 अक्टूबर से शुरू होगी श्रीमद् भागवत कथा,कथा के मुख्य यजमान श्रीमती लाली-शैलेन्द्र (सीटू) पहारिया एवं श्रीमती सनाया-शिवम् पहारिया ने स्थानीय होटल सनराईज में आयोजित प्रेसवार्ता कर इस भव्य धार्मिक आयोजन के बारे में उपस्थित मीडिया को जानकारी दी गई। कथा का समय दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। 15 अक्टूबर को विशाल कलश यात्रा प्रातः 9 बजे से श्री हनुमान जी मंदिर माधव चौक शिवपुरी से कथा स्थल परिणय वाटिका छत्री रोड को निकाली जाएगी जिसमें क्षेत्र की समस्त माता बहनों से उन्होंने ज्यादा से ज्यादा सम्मिलित होने का आग्रह किया है।
परम पूज्य श्रीचिन्मयानंद बापू की शिवपुरी में होगी श्रीमद् भागवत कथा / Shivpuri News




