शिवपुरी: जिले के नरवर थाना क्षेत्र के नानकपुर गांव के एक कृषि फॉर्म पर 12 फीट का अजगर दिखाई दिया। जिससे खेत मालिक सहित खेत पर काम कर रहे मजदूरों के हाथ-पैर फूल गए। अजगर के होने की सूचना सर्प-मित्र को दी गई थी। इसके बाद सर्प मित्र ने मौके पर पहुंचकर अजगर का रेस्क्यू किया।
जानकारी के मुताबिक, नानकपुर गांव के मोहन महेश्वरी के कृषि फॉर्म पर एक अजगर को देखा गया था। इसके बाद खेत पर काम कर रहे मजदूर सहित खेत मालिक खेत छोड़कर सड़क पर आ गए थे. अजगर की सूचना मिलने के बाद मौके पर सर्पमित्र सलमान पठान पहुंच गए थे।
जिन्होंने खेत में जाकर अजगर की तलाश कर जैसे-तैसे पकड़ा था और कुछ देर के लिए सड़क पर छोड़ दिया। इस दौरान 12 फीट लंबे अजगर को देख राहगीर हैरान रह गए थे। सर्प मित्र सलमान पठान ने बताया कि अजगर केंचुली को छोड़ने के लिए खेत पर इंतजार कर रहा था। अजगर का रेस्क्यू कर लिया गया। उसे अब जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया जाएगा।

खेत में दिखा 12 फीट का अजगर: काम छोड़ भागे मजदूर, सर्पमित्र ने किया सुरक्षित रेस्क्यू / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शराब के नशे में पिता ने छह साल की बेटी को पीट-पीटकर मार डाला, श्यामपुरा में दिल दहला देने वाली घटना / Shivpuri News
- परशुरामेश्वर महादेव मंदिर से दान पेटी चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए दो युवक / Shivpuri News
- पिछोर में मूर्तियों को लेकर बढ़ा तनाव: अहिल्याबाई की प्रतिमा खंडित, अवंतीबाई की प्रतिमाएं स्थापित / Shivpuri News
- आईटीआई हॉस्टल से 19 वर्षीय छात्रा लापता, प्रैक्टिकल देने निकली थी नंदनी / Shivpuri News
- बर्तन बेचने के बहाने घर में घुसी महिलाएं, नशीला पदार्थ खिलाकर नकदी-जेवर ले जाने का आरोप / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment