ब्राह्मण समाज ने रैली निकालकर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, विधायक प्रीतम लोधी पर कार्रवाई की मांग, उग्र आंदोलन की चेतावनी दी
शिवपुरी: शहर में आज ब्राह्मण समाज ने मेला ग्राउंड पर एकत्रित होकर शहर के मुख्य मार्ग होते हुए रैली निकालकर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम लोधी पर कार्रवाई की मांग की हैं. कार्रवाई ना होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी हैं.
पुरुषोत्तम कांत शर्मा जिला अध्यक्ष अखिल भारतीय ब्राह्मण महा सनातन ने बताया की पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम लोधी लगातार ब्राह्मण समाज को टारगेट कर ब्राह्मण विरोधी बयान देते आए हैं, हाल ही में भी 14 सितम्बर 2024 को उन्होंने शिवपुरी में भाजपा जिला उपाध्यक्ष और ब्राह्मण समाज के पदाधिकारी दिलीप मुदगल के घर पर आकर दबंगई दिखाई और दिलीप मुदगल के भाई राजेन्द्र मुदगल की दुकानों में संचालित एक कार शोरूम के ताले पुलिस की मौजूदगी में तुडवा दिए और शोरूम से पूरा सामान निकलवा लिया। दिलीप मुदगल के भाई ने जब किराया मांगा तो विधायक ने कहा कोई किराया नहीं मिलेगा ताला खोलो नहीं ताला तोड देंगे, इसके बाद विधायक के साथ आए लोगों ने ताला तोड दिया।
घटना के बाद से दिलीप मुदगल और उनका पूरा परिवार भयभीत है और अपने आप को अपमानित महसूस कर रहा है। प्रीतम लोधी ने पूर्व में भी ब्राह्मण समाज के कथावाचकों को टारगेट कर अनर्गल बयानबाजी कर चुके हैं.
ब्राह्मण समाज ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर पिछोर विधायक प्रीतम लोधी पर कार्रवाई की मांग की हैं. अगर कार्रवाई नहीं होती हैं तो ब्राह्मण समाज नेउग्र आंदोलन की चेतावनी दी हैं.

ब्राह्मण समाज ने रैली निकालकर CM के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, विधायक प्रीतम लोधी पर कार्रवाई की मांग, उग्र आंदोलन की चेतावनी दी / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- पिपरघार स्कूल में पदस्थ शिक्षिका शिखा चतुर्वेदी दुर्घटना में घायल, दोनों हाथ और एक पैर में फ्रैक्चर; ग्वालियर में हुआ ऑपरेशन / Shivpuri News
- शराब के नशे में पिता ने छह साल की बेटी को पीट-पीटकर मार डाला, श्यामपुरा में दिल दहला देने वाली घटना / Shivpuri News
- परशुरामेश्वर महादेव मंदिर से दान पेटी चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए दो युवक / Shivpuri News
- पिछोर में मूर्तियों को लेकर बढ़ा तनाव: अहिल्याबाई की प्रतिमा खंडित, अवंतीबाई की प्रतिमाएं स्थापित / Shivpuri News
- आईटीआई हॉस्टल से 19 वर्षीय छात्रा लापता, प्रैक्टिकल देने निकली थी नंदनी / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment