शिवपुरी: शहर के झांसी तिराहा क्षेत्र में शनिवार की रात तेज रफ्तार कार के ड्राइवर ने थीम रोड के डिवाइडर पर कार को चढ़ा दिया। टक्कर से थीम रोड की रेलिंग क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही की तेज रफ्तार कार की चपेट में कोई राहगीर नहीं आया। जिससे बड़ी दुर्घटना होने से बच गई। कार में ड्राइवर सहित दो लोग सवार थे, दोनों ही नशे ही हालत में थे। मामले में देहात थाना पुलिस ने कार जब्त कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक तेज रफ्तार कार गुरुद्वारा चौराहे से झांसी तिराहा की ओर जा रही थी। तभी कार अनियंत्रित होकर थीम रोड के डिवाइडर से टकराते हुए ऊपर चढ़ गई। कार की टक्कर से थीम रोड की रेलिंग क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना के बाद मौके पर यातायात पुलिस सहित देहात थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। कार को दीनदयाल नगर के रहने वाला तुषार जैन पुत्र पीके जैन (28) चला रहा था। कार में झांसी तिराहा का रहने वाला चिराग जैन पुत्र धर्मेंद्र जैन भी सवार था। पुलिस ने बताया की दोनों शराब के नशे में थे।
देहात थाना प्रभारी जीतेन्द्र मावई ने बताया कि कार को जब्त कर लिया गया है। नगर पालिका की थीम रोड के डिवाइड और रेलिंग क्षतिग्रस्त हुई है। शिकायत दर्ज कराने के लिए नगर पालिका को सूचित कर दिया गया हैं।

तेज रफ्तार कार थीम रोड के डिवाइडर से टकराई: रेलिंग को किया छतिग्रस्त, शराब के नशे में था ड्राइवर / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शराब के नशे में पिता ने छह साल की बेटी को पीट-पीटकर मार डाला, श्यामपुरा में दिल दहला देने वाली घटना / Shivpuri News
- परशुरामेश्वर महादेव मंदिर से दान पेटी चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए दो युवक / Shivpuri News
- पिछोर में मूर्तियों को लेकर बढ़ा तनाव: अहिल्याबाई की प्रतिमा खंडित, अवंतीबाई की प्रतिमाएं स्थापित / Shivpuri News
- आईटीआई हॉस्टल से 19 वर्षीय छात्रा लापता, प्रैक्टिकल देने निकली थी नंदनी / Shivpuri News
- बर्तन बेचने के बहाने घर में घुसी महिलाएं, नशीला पदार्थ खिलाकर नकदी-जेवर ले जाने का आरोप / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment