शिवपुरी: नरवर ब्लॉक के थरखेड़ा गांव में उल्टी-दस्त से दो सगी बहनों की मौत हो गई, जबकि दो चचेरी बहनों के साथ चाची और दादा अस्पताल में भर्ती हैं। ग्राम थरखेड़ा निवासी सलोनी आदिवासी (14) को उल्टी दस्त होने पर परिजन गुरुवार रात 11 बजे नरवर अस्पताल ले गए। जहां शुक्रवार तड़के 4 बजे उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद शनिवार-रविवार की रात 2 बजे छोटी बहन रबीना (7) को भी उल्टी दस्त होने लगे।
परिजन उसे ग्वालियर लेकर जा रहे थे, तभी चीनौर के पास रबीना ने भी दम तोड़ दिया। परिजन इस गम से अभी उभरे भी नहीं थे कि रविवार को मृतक बच्चियों की दो चचेरी बहनें पायल और खुशी के साथ ही चाची कल्लो आदिवासी को भी उल्टी-दस्त होने लगे। परिजन तीनों को सीधे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।
कुएं के पानी का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा
अस्पताल में दादा नब्बू को भी उल्टी दस्त होने लगे। हालत गंभीर होने पर चाची व दादा को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। स्वास्थ्य विभाग की टीम को गांव में अन्य कोई उल्टी दस्त का मरीज नहीं मिला। प्रभारी सीएमएचओ डॉ. संजय ऋषिश्वर का कहना है कि दोनों बच्चियों की मौत फूड प्वाइजनिंग से हुई है। ये लोग जिस कुएं का पानी पीते हैं उसका सैंपल लेकर जांच को भेजा है।

फूड प्वाइजनिंग से दो सगी बहनों की मौत, दो चचेरी बहनें, चाची व दादा अस्पताल में भर्ती, कुए के पानी का सेम्पल भेजा / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- पिपरघार स्कूल में पदस्थ शिक्षिका शिखा चतुर्वेदी दुर्घटना में घायल, दोनों हाथ और एक पैर में फ्रैक्चर; ग्वालियर में हुआ ऑपरेशन / Shivpuri News
- शराब के नशे में पिता ने छह साल की बेटी को पीट-पीटकर मार डाला, श्यामपुरा में दिल दहला देने वाली घटना / Shivpuri News
- परशुरामेश्वर महादेव मंदिर से दान पेटी चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए दो युवक / Shivpuri News
- पिछोर में मूर्तियों को लेकर बढ़ा तनाव: अहिल्याबाई की प्रतिमा खंडित, अवंतीबाई की प्रतिमाएं स्थापित / Shivpuri News
- आईटीआई हॉस्टल से 19 वर्षीय छात्रा लापता, प्रैक्टिकल देने निकली थी नंदनी / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment