शिवपुरी: इंदार थाना क्षेत्र के गुहांसा गांव में जमीनी विवाद के चलते चाचा ने अपने भतीजे के ऊपर कुल्हाड़ी से प्राण घातक हमला बोल दिया। चाचा ने अपने भतीजे के सिर सहित पैरों में कुल्हाड़ी से बार किया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल युवक को पहले बदरवास के स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां गंभीर हालत के चलते उसे जिला अस्पताल 108 एम्बुलेंस से रेफर कर दिया। 108 के एम्बुलेंस चालक संतोष कुमार गौर ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया.
जानकारी के अनुसार गुहांसा गांव के रहने वाले चंदन सिंह लोधी और उसके भाई पर्वत सिंह लोधी का जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा था।
इसी क्रम में शनिवार को पर्वत सिंह लोधी ने अपने भाई चंदन सिंह लोधी के 28 वर्षीय बेटे ब्रजेंद्र लोधी पर एकाएक कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। चाचा द्वारा हमले में ब्रजेंद्र लोधी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही इंदार थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जमीन विवाद में चाचा ने भतीजे को मारी कुल्हाड़ी, जिला अस्पताल में भर्ती, इलाज जारी / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी में नशे में धुत कार चालक का कहर, कई लोगों को मारी टक्कर / Shivpuri News
- काम दिलाने के नाम पर युवकों को कर्नाटक ले जाकर बंधक बनाने का आरोप, परिजनों ने लगाई गुहार / Shivpuri News
- शराबी पति की मारपीट से त्रस्त महिला ने पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार / Shivpuri News
- बैराड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ₹2 लाख की स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
- खनियाधाना के 20 छात्रों ने रचा इतिहास, नवोदय व आवासीय विद्यालयों में चयन / Shivpuri News<br>
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment