,

धान की फसल में दवाई डालते समय युवक को कीड़े ने काटा, शरीर में होने लगी झुनझुनी, जिला अस्पताल में कराया भर्ती / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के ग्राम हातोद में एक युवक को फसल में दवाई डालते समय जहरीले कीड़े ने काट लिया. घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां पर युवक का उपचार जारी है.

जानकारी के अनुसार रोहित निवासी ग्राम हातोद अपने खेत में धान की फसल में दवाई डाल रहा था. इसी दौरान युवक के पैर में एक जहरीले कीड़े ने काट लिया. साथ में काम कर रहे लोगों ने परिजनों को सूचना दी. इसके बाद परिजन घायल युवक को जिला अस्पताल लेकर आए. जहां पर घायल युवक का उपचार जारी है.