शिवपुरी: जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के राम राई गांव सहित अन्य गांव में सियार की दहशत फैली हुई हैं। अब तक सियार कई ग्रामीणों पर हमलाकर घायल कर चुका हैं। इसकी सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग तक पहुंचाई थी। वन विभाग के द्वारा कोई भी कार्रवाई नहीं की गई।
जानकारी के मुताबिक, सियार ने 3 दिन पहले रामराई गांव के रहने वाले निरपत सिंह धाकड़ पर सियार ने हमला बोल कर घायल कर दिया। इसके बाद सियार एक बाद एक ग्रामीणों पर हमला बोलकर घायल करने में लगा हुआ हैं। इसके अतिरिक्त सियार बेंहटरा गांव के राजू धाकड़ और गांव की रहने बाली दो महिलाओं पर भी हमला बोल चुका हैं।
बताया गया है कि आज बेंहटरा गांव का रहने वाला राजू धाकड़ अपने किसी परिचित से मिलने रामराई गांव आया था। यहां एका-एक सियार ने हमला बोल कर उसे घायल कर दिया। इस मामले में कोलारस वन परिक्षेत्र की रेंजर का कहना हैं कि उन्हें सियार द्वारा एक ग्रामीण के काटने की सूचना मिली थी। उसकी मदद विभाग द्वारा की जाएगी।

सियार के हमले से ग्रामीणों में दहशत: दो महिलाओं सहित 5 ग्रामीणों पर हमला कर चुका है / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी में नशे में धुत कार चालक का कहर, कई लोगों को मारी टक्कर / Shivpuri News
- काम दिलाने के नाम पर युवकों को कर्नाटक ले जाकर बंधक बनाने का आरोप, परिजनों ने लगाई गुहार / Shivpuri News
- शराबी पति की मारपीट से त्रस्त महिला ने पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार / Shivpuri News
- बैराड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ₹2 लाख की स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
- खनियाधाना के 20 छात्रों ने रचा इतिहास, नवोदय व आवासीय विद्यालयों में चयन / Shivpuri News<br>
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment