शिवपुरी: कोतवाली पुलिस ने जहरीली शराब का विक्रय करने वाले आरोपी से जहरीली शराब जप्त कर आरोपी को जेल भेजा गया.
कोतवाली थाना प्रभारी रोहित दुबे ने बताया की 21 सितंबर को सूचना पर पुराने रेल्वे स्टेशन शिवपुरी के पास आरोपी विकास पुत्र रामजीलाल वाल्मीकी उम्र 23 साल निवासी लालमाटी शिवपुरी सफेद रंग की प्लास्टिक की कट्टी में जहरीली शराब लिए बैठा मिला. जिसके कब्जे से जहरीली शराब विधिवत जप्त कर आवकारी अधिनियम की धारा 34 (1), 49क के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया एवं आरोपी को गिरफ्तार किया गया.
इनकी रहीं सराहनीय भूमिका: उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली टीआई रोहित दुबे, प्र0आर0 15 रघुवीर पाल, प्र0आर0 142 नरेश यादव,आर0 285 राहुल सिंह की सराहनीय भूमिका रही.




