कोलारस। कोलारस थाने का एक आर आरक्षक भी पॉजीटिव मिला है वह रोजाना ड्यूटी कर रहा है। ऐसे में कोलारस एसडीओपी सहित टीआई और स्टाफ संकट में आ गया है। थाने को सील किया जाएगा। वहीं सेनेटाइज भी होगा। इसके अलावा सभी स्टाफ के भी सेंपल लिए जाएंगे। बता दें कि इसके पहले तेंदुआ थाने की महिला आरक्षक और उसकी मां भी पॉजीटिव निकल चुकी है जिसके चलते तेंदुआ थाना सील करना पड़ा था और स्टाफ के सेंपल लिए गए थे।




