शिवपुरी: जिले के दिनारा थाना क्षेत्र के खुंदावली गांव के पास प्रसूता को ले जा रही 108 जननी एक्सप्रेस दुर्घटना का शिकार हो गई। इस घटना में प्रसूता की सास की जान चली गई। वहीं प्रसूता सहित पांच लोगों को इलाज के लिए दतिया के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं।
जानकारी के मुताबिक़ दिनारा थाना क्षेत्र के खुंदावली गांव में आज प्रसूता राधा कुशवाह को प्रसव पीड़ा के बाद दिनारा के अस्पताल में भर्ती कराने के लिए 108 जननी एक्सप्रेस को बुलाया गया था। एम्बुलेंस गांव पहुंचने के बाद प्रसूता राधा कुशवाह उसका पति रवि कुशवाह, प्रसूता की सास धनुकू और परिजन मंजू, शांति और कुसुम दिनारा के अस्पताल के लिए रवाना हुए थे। हालांकि, एम्बुलेंस गांव से कुछ दूरी पर चलते के बाद बेकाबू होकर सड़क से नीचे उतर कर पत्थरों से टकरा गई।
इस घटना में प्रसूता की सास धनकू कुशवाह पत्नी पेहलू कुशवाह (60) की मोके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची दिनारा थाना पुलिस ने वाहन और एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को दतिया के जिला अस्पताल में भर्ती कराया हैं। बताया गया है दुर्घटना को अंजाम देने के बाद एम्बुलेंस का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। दिनारा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।

प्रसूता को ले जा रही 108 जननी एम्बुलेंस हुई दुर्घटनाग्रस्त: हादसे में महिला की सास की मौत, प्रसूता-पति सहित पांच घायल / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी में नशे में धुत कार चालक का कहर, कई लोगों को मारी टक्कर / Shivpuri News
- काम दिलाने के नाम पर युवकों को कर्नाटक ले जाकर बंधक बनाने का आरोप, परिजनों ने लगाई गुहार / Shivpuri News
- शराबी पति की मारपीट से त्रस्त महिला ने पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार / Shivpuri News
- बैराड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ₹2 लाख की स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
- खनियाधाना के 20 छात्रों ने रचा इतिहास, नवोदय व आवासीय विद्यालयों में चयन / Shivpuri News<br>
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment