शिवपुरी: जिले के दिनारा थाना क्षेत्र के डामरौनकला पावर हाउस के नजदीक अंधे मोड़ पर एक बाइक बेकाबू होकर सड़क ने नीचे उतर गई। इस घटना में बाइक चालक गंभीर रुपए से घायल हो गया हैं। मौके पर पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस और एम्बुलेंस को दी थी। हालांकि, जल्द मदद न मिल सकी। इससे भड़के ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची। तब कहीं जाकर जाम को हटवाया गया। इसके बावजूद गंभीर घायल को निजी वाहन से उपचार के लिए झांसी ले जाना पड़ा।
जानकारी के मुताबिक, करैरा थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव का रहने वाला 40 वर्षीय रमेश कुशवाह अपने किसी रिश्तेदार के यहां से वापस अपने गांव लौट रहा था। तभी डमरोनकला के पास पावर हाउस के नजदीक अंधे मोड़ पर रमेश की बाइक का संतुलन बिगड़ गया। इससे तेज रफ्तार बाइक सड़क से नीचे उतरकर दुर्घटना का शिकार हो गई।
इस घटना में रमेश कुशवाह गंभीर रूप से घायल हो गया। समय पर उपचार न मिलने से रमेश का काफी खून बह गया था। जिसे देख दिनारा पुलिस के ढीले रवैया से ग्रामीण आक्रोशित हो गए थे और उनके द्वारा सड़क पर जाम लगा दिया था। हालांकि कुछ देर बाद जाम को हटवाया गया और घायल को निजी वाहन से झांसी के अस्पताल रेफर किया गया।

अनियंत्रित हुई बाइक: हादसे में घायल हुआ बाइक सवार, अंधे मोड़ पर हुआ हादसा / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के सईसपुरा मीट मार्केट में पड़ोसियों के बीच विवाद, चप्पलों से पिटाई का वीडियो वायरल / Shivpuri News
- संबंध बनाने का दबाव डालने का आरोप: सुनवाई नहीं होने पर महिला ने लगाई सीएम हेल्पलाइन, अब शिकायत वापस लेने का दबाव / Shivpuri News
- शादी में शामिल होने आई महिला के जेवर और नकदी लेकर रिश्तेदार फरार, एसपी से शिकायत / Shivpuri News
- फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, 40 वर्षीय महिला को रौंदा, मौके पर मौत / Shivpuri News
- सेवा का ‘शीतल’ जज्बा: प्याऊ के साथ शुरू हुई बेजुबानों की फिक्र, अग्रवाल महिला संगठन की शानदार पहल! / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment