शिवपुरी में एक युवक के क्रेडिट कार्ड का उपयोग कर 96 हजार रुपए की खरीददारी ऑनलाइन कर ली गई थी। साइबर ठगी का पता लगने के बाद युवक ने इसकी शिकायत साइबर शाखा में की थी। शिकायत के बाद आज साइबर शाखा ने पीड़ित से ऑनलाइन ठगे गए 96 हजार रुपयों को वापस कराया हैं।
जानकारी के मुताबिक़ 24 अगस्त को मगरौनी के रहने वाले सीता-शरण सोनी SP ऑफिस की साइबर शाखा में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया था। उसके क्रेडिट कार्ड से 96 हजार रुपए की खरीददारी फ्लिपकार्ट ऑनलाइन एप के द्वारा फर्जी तरीके से की गई हैं। शिकायत के बाद साइबर शाखा की टीम जांच में जुट गई थी।
पुलिस द्वारा क्रेडिट कार्ड की पूरी जानकारी हासिल कर क्रेडिट कार्ड से ट्रांसफर हुए पैसों की जानकारी इकट्ठा की गई। पीड़ित के क्रेडिट कार्ड से ट्रांसफर की 96 हजार रुपए की फ्लिपकार्ट एप के माध्यम से शॉपिंग की गई थी इसके बाद फिलिप कार्ड से संपर्क कर 96 हजार रुपए कार्ड होल्डर को वापस कराए गए। पुलिस की अच्छी कार्रवाई से गदगद सीता शरण सोनी द्वारा आज एसपी ऑफिस पहुंचकर एसपी अमन सिंह राठौड़ और साइबर टीम की प्रशंसा करते हुए आभार प्रकट किया गया।

क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल उड़ाए रुपए: साइबर ठगों ने की 96 हजार की खरीददारी; शिकायत के बाद पुलिस ने वापस दिलाए पैसे / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी में नशे में धुत कार चालक का कहर, कई लोगों को मारी टक्कर / Shivpuri News
- काम दिलाने के नाम पर युवकों को कर्नाटक ले जाकर बंधक बनाने का आरोप, परिजनों ने लगाई गुहार / Shivpuri News
- शराबी पति की मारपीट से त्रस्त महिला ने पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार / Shivpuri News
- बैराड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ₹2 लाख की स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
- खनियाधाना के 20 छात्रों ने रचा इतिहास, नवोदय व आवासीय विद्यालयों में चयन / Shivpuri News<br>
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment