Press "Enter" to skip to content

खाने के बहाने गांव बुलाकर ग्रामीण को पीटा: घायल बोला- पुरानी रंजिश थी, आपसी मनमुटाव को खत्म करने गया था / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के करैरा थाना क्षेत्र के ढकुरई गांव में न्योता खाने के बहाने बुलाकर एक ग्रामीण के साथ बेरहमी से मारपीट कर उसका सिर फोड़ दिया। घायल ग्रामीण को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। करैरा पुलिस तीन लोगों के खिलाफ नामजद और कुछ अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया हैं।

टोरियाकला के रहने वाले अरविन्द उर्फ अरूआ रावत(40) ने बताया कि ढकुरई गांव में सरपंच के भंडारे में गुरुवार की शाम न्योता खाने बल्लू पाल ने बुला लिया था। बल्लू पाल के साथ पूर्व में झगड़ा हुआ था। इस झगड़े को वह भूल चुका था। लेकिन बल्लू पाल मन में रंजिश पाले बैठा हुआ था।

बल्लू पाल ने उसे रंजिश को भूलते हुए धोके से न्योता खाने बुला लिया था। जब वह ढकुरई गांव न्योता खाने पहुंचा तो उसे बल्लू पाल, विरखा पाल व सुघर सिंह पाल व उनके दो अन्य साथियों ने घेर कर पीटना शुरू कर दिया। पांचों ने मिलकर लाठियों से उसे जमकर पीटा इसके साथ ही बल्लू ने उसके सिर में लाठी मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था।

अरविन्द ने बताया कि डायल 100 को सूचना दी थी तब पुलिस उसे बचाकर लाई थी। पहले उसे करैरा के अस्पताल बाद में जिला अस्पताल रेफर कर दिया। करैरा थाना पुलिस पीड़ित की शिकायत पर बल्लू पाल, विरखा पाल व सुघर सिंह पाल व उनके दो अन्य साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!