Press "Enter" to skip to content

दहेेज प्रताड़ना से तंग आकर की थी सीमा ने आत्महत्या | Shivpuri News

शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र के तहत गौशाला के पास रहने वाली महिला ने दहेज प्रताड़ना के चलते आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद पति, सास-ससुर, जेेठ-जेठानी व ननद को आरोपी मानते हुए उन पर हत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है। 
यहां बता दें कि सीमा पत्नी धीरज गोस्वामी ने 13 जून को अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उसका शव घर पर ही फांसी के फंदे पर लटका मिला था। तब सीमा के परिजन नीरज पुत्र शिब्बू उर्फ शिवचरण गोेस्वामी निवासी जवाहर कॉलोनी नेे सीमा की हत्या करने और उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए मामले की जांच की मांग की थी। मामले में तत्समय पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए सीमा का पीएम कराया था। पुलिस ने मामले की जांच करने के बाद सामने आया कि सीमा को दहेज के लिए उसके पति धीरज गोस्वामी, जेठ नीरज गोस्वामी, जेेठानी राजकुमारी गोस्वामी, कृष्णा गोेस्वामी ननद व मृतिका की सास के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!