शिवपुरी। अभी-अभी खबर आ रही है जिला अस्पताल के आईसोलेशन वार्ड में भर्ती एक मरीज की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि उक्त मरीज को पिछले दिनों हालत खराब होने के चलते जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन आज उसकी मौत हो गई। मामले को लेकर डॉक्टरों ने मृतक युवक के सेंपल को जांच के लिए भेजा था जिसकी रिपोर्ट आज शाम तक आएगी। जिला अस्पताल में मरीज की मौत होने के चलते हड़कंप की िस्थति मच गई है। अगर उसकी रिपोर्ट पॉजीटिव आती है तो अस्पताल के स्टाफ सहित अन्य लोगोें को भी कोरोना संक्रमण का खतरा हो सकता है।




