Press "Enter" to skip to content

प्रदेश अध्यक्ष के घर पथराव को लेकर ब्राम्हण समाज ने सौंपा ज्ञापन | Shivpuri News

करैरा। ब्राह्मण समाज ने करैरा एसडीएम को एक ज्ञापन सौंपकर मांग की है कि रवि भार्गव सहित उनके पुत्र पर केस दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया। यह कार्रवाई भाजपा नेता के दबाव में पुलिस द्वारा की गई है। इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज ने करैरा एसडीएम को ज्ञापन सौंपा और मामले में निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। समाज के लोगों ने बताया कि यदि जांच नहीं हुई तो समा विरोध प्रदर्शन करेगा और उग्र आंदोलन करेगा। ज्ञापन सौंपने वालों में ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष रवि भार्गव, अश्वनी शर्मा, जानकीवल्लभ दुबे, रामजी दुबे, मौनू भार्गव, पंकज पाठक, आशू पंडित, हर्षवर्धन दुबे, राकेश दुबे सहित अन्य लोग मौजूद थे।
भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रणवीर सिंह रावत के घर पर बुधवार की दोपहर पड़ोसी के दो लड़कों ने पथराव कर दिया। जिस दौरान पथराव हुआ रावत भी घर पर मौजूद थे। किसी को चोट नहीं आई खिड़की के कांच टूट गए। झगड़े की वजह रावत के भतीजे का पड़ोसी से मुंहवाद होना रहा, इसी दौरान पथराव किया गया। पुलिस ने राजा भार्गव व उसके भाई ने पथराव किया तो रावत की खिड़की के कांच टूट गए। जानकारी लगी तो पुलिस मौके पर गई और दोनों को पकड़ लाई। इसके बाद केस दर्ज कर लिया था।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!