शिवपुरी: श्योपुर जिले के कराहल थाना क्षेत्र अंतर्गत गोरस मुख्य हाईवे पर माता मंदिर के पास आज सोमवार की सुबह करीब 4 बजे गाय को बचाने के चक्कर में एक ट्रक पलट गया. ट्रक में मूंगफली के कट्टे भरे हुए थे जो दुर्घटना के बाद सड़क किनारे बिखर गए हालांकि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। हादसे में चालक और सहायक को कोई चोट नहीं आई है. ड्राइवर ने बताया कि सुबह के समय अचानक सड़क पर गोवंश सामने आ गया. जिन्हे बचाने के चक्कर में ट्रक सड़क पर पलट गया। वह शिवपुरी से राजस्थान जा रहा था।
जानकारी के मुताबिक सोमवार को शिवपुरी से ट्रक क्रमांक – यूपी 93 बीटी 3362 मूंगफली भरकर राजस्थान की ओर जा रहा था. तभी गोरस तिराहे से निकलते ही ढलान पर मवेशी आ जाने से ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया. खबर लिखे जाने तक तो ट्रक को उठाने या कोई भी मदद के लिए किसी भी प्रकार की कोई भी क्रेन या जेसीबी मशीन टोल बूथ प्रबंधन ने उपलब्ध नहीं करवाई और न ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा है.

शिवपुरी से राजस्थान जा रहा मूंगफली से भरा ट्रक गाय को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर गोरस हाईवे पर पलटा / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के सईसपुरा मीट मार्केट में पड़ोसियों के बीच विवाद, चप्पलों से पिटाई का वीडियो वायरल / Shivpuri News
- संबंध बनाने का दबाव डालने का आरोप: सुनवाई नहीं होने पर महिला ने लगाई सीएम हेल्पलाइन, अब शिकायत वापस लेने का दबाव / Shivpuri News
- शादी में शामिल होने आई महिला के जेवर और नकदी लेकर रिश्तेदार फरार, एसपी से शिकायत / Shivpuri News
- फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, 40 वर्षीय महिला को रौंदा, मौके पर मौत / Shivpuri News
- सेवा का ‘शीतल’ जज्बा: प्याऊ के साथ शुरू हुई बेजुबानों की फिक्र, अग्रवाल महिला संगठन की शानदार पहल! / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment