,

शिवपुरी से राजस्थान जा रहा मूंगफली से भरा ट्रक गाय को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर गोरस हाईवे पर पलटा / Shivpuri News

शिवपुरी: श्योपुर जिले के कराहल थाना क्षेत्र अंतर्गत गोरस मुख्य हाईवे पर माता मंदिर के पास आज सोमवार की सुबह करीब 4 बजे गाय को बचाने के चक्कर में एक ट्रक पलट गया. ट्रक में  मूंगफली के कट्टे भरे हुए थे जो दुर्घटना के बाद सड़क किनारे बिखर गए हालांकि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। हादसे में चालक और सहायक को कोई चोट नहीं आई है. ड्राइवर ने बताया कि सुबह के समय अचानक सड़क पर गोवंश सामने आ गया. जिन्हे बचाने के चक्कर में ट्रक सड़क पर पलट गया। वह शिवपुरी से राजस्थान जा रहा था।

जानकारी के मुताबिक सोमवार को शिवपुरी से ट्रक क्रमांक – यूपी 93 बीटी 3362 मूंगफली भरकर राजस्थान की ओर जा रहा था. तभी गोरस तिराहे से निकलते ही ढलान पर मवेशी आ जाने से ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया. खबर लिखे जाने तक तो ट्रक को उठाने या कोई भी मदद के लिए किसी भी प्रकार की कोई भी क्रेन या  जेसीबी मशीन टोल बूथ प्रबंधन ने उपलब्ध नहीं करवाई और न ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा है.