Press "Enter" to skip to content

बहू के जेवर ससुर रख आया गिरवी, मांगने पर कर दी मारपीट | Narwar News

नरवर। नरवर थाना क्षेत्र के तहत वार्ड क्रमांक 5 में रहने वाली महिला की उसके ससुर ने जमकर मारपीट कर दी। घटना में महिला बुरी तरह घायल हो गई जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना के पीछे जो कारण सामने आया उसके तहत ससुर अपनी बहू के जेवर गिरवी रख आया था जब उसने मांगे तो उसकी मारपीट कर दी। वहीं घटना के बाद ससुर फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। 
मिली जानकारी के अनुसार वार्ड क्रमांक 5 में रहने वाली रानी कोली पत्नी केशवल कोली ने बताया कि 8 जून को शाम के समय वह अपने घर पर थी। किसी ने उसे बताया कि उसके जेवर ससुर रामवीर पुत्र जगना कोली ने गिरवी रख दिए है। जिस पर रानी ने ससुर से अपने गहने वापस मांगे। जिस पर ससुर ने देने से मना कर दिया और गाली-गलौंज करने लगा। इतना ही नहीं ससुर ने खटिया का पाया लगाकर महिला की बेरहमी से मारमीट कर दी जिससे वह घायल होकर बेहोश हो गई। महिला के बेहोश होने पर आरोपित ससुर वहां से फरार हो गया। घटना के समय महिला की सास भी मौके पर मौजूद थी लेकिन उसने भी बीच-बचाव नहीं किया। घायल महिला की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और उसे इलाज के लिए नरवर स्वास्थ्य केंद्र लेकर आई, लेकिन हालत ज्यादा खराब होने की वजह से उसे शिवपुरी जिला अस्पताल इलाज के लिए भेज दिया। वहीं घटना कारित करने के बाद आरोपित ससुर मौके से फरार हो गया जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!