Press "Enter" to skip to content

तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी टक्कर, पुलिस जवान घायल | Shivpuri News

शिवपुरी। सतनबाड़ा थाना क्षेत्र के तहत एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार होमगार्ड सैनिक में टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया। घायल की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और 108 के पायलट राहुल तोमर व ईएमटी नीरज कुमार शर्मा को फोन लगाया जिस पर वह मौके पर पहुंचे और घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। 
मिली जानकारी के अनुसार होमगार्ड सैनिक श्याम सुंदर अपनी बाइक से सतनबाड़ा की ओर आ रहा था तभी पीछे से तेज रफ्तार कार के चालक ने उसमें टक्कर मार दी। घटना में श्याम सुंदर बाइक सहित जमीन पर गिर गया और बेहोश हो गया। मामले की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए भिजवाया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!