शिवपुरी। जिले के भू अभिलेख कार्यालय में पदस्थ महिला कर्मचारी कमला नरवरिया ने अपने अधिकारी पर प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। महिला इस अधिकारी से इतनी त्रस्त हो गई है की बार-बार बीपी बढ़ने की वजह से अस्पताल जाने की नौबत आ रही है। भू अभिलेख कार्यालय के अधीक्षक राकेश कुमार ढ़ोडी ने विगत 6 माह से इस महिला कर्मचारी की ड्यूटी कार्यालय की जगह किसी अन्य जगह लगा दी है जिस वजह महिला तनाव में है। इस महिला को सिर्फ कार्यालय में लिखापढ़ी का ही काम आता है। कई बार निवेदन करने के बावजूद इसकी सुनवाई नहीं हो रही है, इस वजह से महिला भारी तनाव में है। फिलहाल कार्यालय से इस महिला को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।






Be First to Comment