Press "Enter" to skip to content

कोरोना मरीजों के साथ जानवरों जैसा बर्ताव कर रहे डॉक्टर व नर्स, दवाई से लेकर खाना दे रहे फेंककर | Shivpuri News

शिवपुरी। शिवपुरी जिला अस्पताल में भर्ती करेाना मरीजों के साथ जानवरों जैसा बर्ताव किया जा रहा है। डॉक्टर व नर्स अस्पताल के आईसोलेशन वार्ड में भर्ती मरीजोें के साथ गाली-गलौंज से लेकर अभद्र व्यवहार कर रहे हैं। मामले से परेशान एक मरीज ने आईसोलेशन वार्ड सेे मीडियाकर्मियों को अपनी पीड़ा बताई। जब इस संबंध में डॉ. एएल शर्मा से बात की तो उन्होंने मामले को दिखवाने की बात कही। 
जिले में कुछ दिनों में कोरोना संक्रमित मरीजों का ग्राफ बढ़ा है। कोराना संक्रमित मरीजों की संख्या एक सैकड़ा को पार कर गई है और यह लगातार बढ़ती जा रही हैै। वहीं कोराना संक्रमण से ग्रसित मरीजों को इलाज के लिए जिला अस्पताल के आईसोलेशन वार्ड में भर्ती करवाया गया हैै। लेेकिन यहां भर्ती मरीजों के साथ डॉक्टर नर्स अच्छा व्यवहार नहीं कर रहे हैं, संक्रमित मरीजों के साथ गाली-गलौंज तक कर रहे हैं और जानवरों जैसा बर्ताव किया जा रहा है। बीते रोज आईसोलेशन वार्ड में भर्ती मरीज सिंधिया यादव ने मीडियाकर्मियों कोे फोन लगाकर डॉक्टरों व नर्सों द्वारा की जा रही अभद्रता के बारे में जानकारी दी। सिंधिया यादव ने बताया कि वह 3 जुलाई को अस्पताल के आईसोलेशन वार्ड में कोराना संक्रमण के कारण भर्ती हुआ था। यहां मौजूद डॉक्टर व नर्स द्वारा रोजाना गाली-गलौंज की जाती है। दवाईयां भी उन्हें फेंककर दी जा रही है जब उनसे पूछा जाता है कि कब खानी है यह भी नहीं बताया जा रहा है। वहीं खाना भी हमें जानवरों की तरह फेंककर दिया जा रहा है। मामले को लेकर जब डॉक्टर से बातचीत की तो वह भी गाली-गलौंज करने लगे और एक भी नहीं सुनी। सिंधिया यादव ने बताया कि डॉक्टरों के इस तरह के व्यवहार से वह दुखी हो गए हैं और मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि इससे अच्छा तो वह अपने घर पर रहकर ही मरना पसंद करेंगेे। 
इनका कहना है
आपके द्वारा हमें जानकारी दी गई हैै। मामले को दिखवातेे हैं अगर डॉक्टरों या स्टाफ द्वारा अभद्र व्यवहार किया जा रहा है तो हम कार्रवाई करेंगे। वैसे हम साढ़े तीन महीनों से कोरोेना संक्रमित मरीजों का इलाज कर रहे हैं अभी तक कोई भी शिकायत सामने नहीं आई। यह पहला मामला है।
डॉ. एएल शर्मा, सीएमएचओ
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!