शिवपुरी। शहर में खासकर युवा वर्ग में जरुरतमंदों के लिए रक्तदान करने का चलन बढ़ता जा रहा है। िस्थति यह है कि शहर के लोग कहीं अपने जन्मदिन पर जिला अस्पताल में रक्तदान कर रहे हैं तो कहीं अपनी विवाह वर्षगांठ पर रक्तदान कर जरुरतमंदों की जान बचा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला शुक्रवार को सामने आया जब नगर के युवा अमन गुप्ता और शुभम गोयल दोनों जिला अस्पताल में अपने माता-पिता के जन्मदिन के मौके पर रक्तदान करने पहुंच गए। यहां दोनों ने जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान किया। उनके इस रक्तदान से एक जरुरतमंद की जान बच गई।






Be First to Comment