Press "Enter" to skip to content

कलेक्ट्रेट में शुरू हुई थर्मल स्क्रीनिंग, बगैर स्क्रीनिंग के नहीं दिया प्रवेश | Shivpuri News

शिवपुरी। कलेक्टर अनुग्रहा पी के आदेश पर शुक्रवार से जिला कलेक्ट्रेट में आने वाले सभी लोगों और कर्मचारियों की थर्मल स्क्रीनिंग शुरू हो गई है। शुक्रवार को थर्मल स्क्रीनिंग के लिए लगाए गए होमगार्ड सैनिक और कलेक्ट्रेट के कर्मचारियों ने न सिर्फ कलेक्ट्रेट में प्रवेश करने वाले आगंतुकों की थर्मल स्क्रीनिंग की वरन् कलेक्ट्रेट में कार्यरत कर्मचारियों को भी बगैर थर्मल स्क्रीनिंग के प्रवेश नहीं दिया गया। इस दौरान स्क्रीनिंग मीटर के जरिए सभी लोगों की स्क्रीनिंग कर यह देखा गया कि कहीं उनके शरीर का तापमान 37 डिसे से अधिक तो नहीं है। कलेक्टर ने जिले में बढ़ते कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए इस संबंध में गुरुवार को आदेश जारी किया था जिस पर शुक्रवार से अमल शुरू हो गया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!