Press "Enter" to skip to content

भारतीय किसान संघ ने चीनी राष्ट्रपति का पुतला दहन कर किया विरोध प्रदर्शन | Shivpuri News

शिवपुरी। भारत में चीनी सामग्री के विरोध में भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष कल्याणसिंह यादव (बंटी) के निर्देशन में स्थानीय शहर के माधवचौक चौराहे पर चीनी राष्ट्रपति का पुतला दहन किया गया साथ ही चीनी सामग्री भी इस पुतले के साथ जलाई गई। इस अवसर पर किसान संघ जिलाध्यक्ष कल्याणसिंह यादव ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत की ओर हमें अग्रसर होना है और चीनी सामग्री का हर क्षेत्र में विरोध करें ताकि हम आत्मनिर्भर भारत की ओर बढ़े। इस दौरान किसान संघ द्वारा चीनी सामग्री का विरोध करते हुए जोरदार नारेबाजी की गई और लोगों से आव्हान किया गया कि वह किसी भी रूप में चीनी सामग्री और उपयोग में लाए जाने वाली हरेक चीनी वस्तु का विरोध करें। इस दौरान किसान संघ द्वारा गलवान घाटी में शहीद हुए 20 सैनिकों को श्रद्धांजलि भी दी और चीनी सामग्री का बहिष्कार करते हुए चीनी राष्ट्रपति का पुतला दहन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया गया। इस विरोध प्रदर्शन में भारतीय किसान संघ की ओर से जिलाध्यक्ष कल्याण सिंह के साथ किसान संघ के राजेश वर्मा, राम यादव, पुरुषोत्तम धाकड़, अखिलेश वर्मा, काकू सरदार, नरेंद्र शर्मा, रमेश यादव, मुकेश भार्गव आदि मौजूद रहे।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!