सीमेंट प्लांट, डिफेन्स यूनिट और जैकेट बनाने की फैक्ट्री लगेंगी।
शिवपुरी। शिवपुरी हमेशा से ही देश के नक्शे पर था क्योंकि यहां माधव नेशनल पार्क है उसके अंदर सुंदर चीजें हैं। इसके साथ ही हमारा शिवपुरी मिडिल सेंटर में भी पड़ता है क्योंकि यहां से राजस्थान, उत्तर प्रदेश की दूरी कम है जहां से इंदौर, भोपाल और मुंबई तक के रास्ते भी है और यही से ग्वालियर, मुरैना व दिल्ली तक के रास्ते भी है एक तरह से हमारा शिवपुरी हृदय स्थल है। ग्वालियर राजघराने की राजधानी भी है लेकिन ग्रीष्मकालीन राजधानी शिवपुरी भी रही है। मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया व उनके परिवार जनों के मन में सदैव शिवपुरी का विशेष स्थान रहा है इसी कारण गुना शिवपुरी में अडानी समूह 3500 करोड़ का निवेश करेगा जिससे सीमेंट प्लांट, डिफेंस यूनिट और जैकेट बनाने की फैक्ट्री लगेगी। यह बात भाजपा जिला अध्यक्ष राजू बाथम ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कही। इस दौरान कोलारस विधायक महेंद्र यादव, प्रदेश कार्य समिति सदस्य हरवीर रघुवंशी व जिला मीडिया प्रभारी विकास दंडौतिया भी मौजूद रहे।
जिला अध्यक्ष ने कहा कि ग्वालियर इंडस्ट्री समिट में अडानी समूह के प्रतिनिधि द्वारा बड़ी घोषणा की गई । अडानी समूह द्वारा गुना में एक बड़ी सीमेंट फ़ैक्ट्री , शिवपुरी में डिफ़ेन्स सिस्टम की बड़ी फ़ैक्ट्री व बदरवास में संपूर्णता महिलाओं द्वारा संचालीत होने वाली जैकेट फ़ैक्ट्री की स्थापना करेंगे । केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया तीनों प्रोजेक्ट को क्षेत्र में लाने के लिए अडानी समूह के अधिकारियों से पिछले कई महीने से बात कर रहे थे।
जिला अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में डिफेन्स कॉरिडोर बन रहा है और मुरैना, श्योपुर और अब शिवपुरी-गुना में डिफेन्स मैन्युफैक्चरिंग यूनिट की स्थापना से अब ग्वालियर भी इसमें अपना योगदान देगा। क्षेत्र के पर्यटन को लेकर जिला अध्यक्ष ने कहा कि हम श्योपुर में चीता लेकर आए थे, 2023 में शिवपुरी के माधव नेशनल पार्क में हम बाघ लेकर आए थे, इसी के साथ पन्ना में टाइगर रिजर्व है – हम चाहते है कि हम इन तीनों स्थलों को रणथंबोर से जोड़कर एक वाइल्डलाइफ कॉरिडोर की स्थापना करें।

ज्योतिरादित्य सिंधिया की कोशिश लाई रंग, गुना शिवपुरी में अडानी समूह करेगा 3500 करोड़ निवेश / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- नाग पंचमी पर चौरसिया समाज ने किया नवीन कार्यकारिणी का गठन / Shivpuri News
- मासूम बेटी की हत्या का आरोपी पुलिस कस्टडी से फरार, पोहरी कोर्ट ले जाते समय भागा / Shivpuri News
- कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में आवेदन देने पहुंचे बुजुर्ग की मौत, पास से मिला गैस कनेक्शन ट्रांसफर का आवेदन / Shivpuri News
- नगर पालिका कर्मचारियों की 11 मांगों को लेकर सफाई मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन / Shivpuri News
- बेटे पर मां को साथ ले जाने का आरोप, परिवार ने एसपी के बाद थाने में लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment