,

बड़ी खबर: करैरा पुलिस ने जहरीली शराब (ओ.पी.) के विरुद्ध की गई बड़ी कार्यवाही: 72 लाख की जहरीली शराब पकड़ी, कन्टेनर में भरकर कई ठिकानों पर उतारी जहरीली शराब / Shivpuri News

शिवपुरी: करैरा पुलिस ने जहरीली शराब (ओ.पी.) के विरुद्ध की गई बड़ी कार्यवाही कर 72 लाख की जहरीली शराब पकड़ी हैं. कन्टेनर में भरकर कई ठिकानों पर जहरीली शराब उतारी जा रही थी.
             
पिछोर SDOP प्रशांत शर्मा ने बताया की 27 अगस्त को सूचना प्राप्त हुई कि अशोक कंजर डेरा के पीछे जहरीली (ओ.पी.) शराब से भरा एक कन्टेनर एचआर 55 एबी 9310 से ओपी शराब खाली हो रहा है. कंजर डेरा के पीछे पहुचे तो डेरा के पीछे एक कन्टेनर एचआर 55 एबी 9310 खड़ा दिखा कन्टेनर का चालक पुलिस को देख कर पहाड़ी तरफ भाग गया एव कन्टेनर को घेर कर क्लीनर को पकड़ा उसका नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम मंजेश पुत्र शिवराज कंजर उम्र 32 साल निवासी पुल का पुरा घाटीगाँव जिला ग्वालियर का बताया. कन्टेनर को खोल कर चैक किया तो उसमेओ.पी. शराब के 10 ड्रम भरे हुए मिले प्रत्येक ड्रम मे 200-200 लीटर कुल 2000 लीटर ओ.पी. शराब है. आरोपी मंजेश कंजर से पूछताछ की तो बताया कि कन्टेनर से बकाया ओ.पी. शराब अशोक कंजर, रिंकू कंजर, पंकज कंजर, मूरत कंजर, रवि कंजर, सोनू कंजर, बलराम कंजर, अभिषेक कंजर एवं रामनिवास कंजर की पत्नी के घर पर उक्त कंटेनर से जहरीली ओपी शराब उनकी माँग के अनुसार उतारी गईहै बाद अशोक कंजर के घर के आसपास तलासी ली तो आँगन से 10 ड्रम ओ.पी.शराब कुल 2000 लीटर  , रिन्कू उर्फ भरत कंजर के घर के आसपास तलासी ली तो आँगन से 8 ड्रम ओ.पी. शराब कुल 1600 लीटर , पंकज कंजर के घर के आसपास तलासी ली गई तो आँगन से 08 ड्रम ओ.पी. शराब कुल 1600 लीटर, मूरत कंजर के घर के आसपास तलासी ली गई तो आँगन से 07 ड्रम ओ.पी.शराब कुल 1400 लीटर, सोनू कंजर के घर के  आसपास तलासी ली गई तो आँगन से 07 ड्रम ओ.पी.शराब कुल 1400 लीटर, रवि कंजर के घर के आसपास तलासी ली गई तो आँगन से 06 ड्रम ओ.पी.शराब कुल 1200 लीटर, बलराम कंजर के घर के आसपास तालसी ली गई तो आँगन से 06 ड्रम ओ.पी.शराब कुल 1200 लीटर, अभिषेक कंजर के घर के आसपास तलासी ली गई तो आँगन से 05 ड्रम ओ.पी.शराब कुल 1000 लीटर रामनिवास के घर के आसपास तलासी ली गई तो आँगन से 05 ड्रम ओ.पी. शराब कुल 1000 लीटर आरोपीगणो से कुल 72 ड्रम ओ.पी. शराब 14400 लीटर कीमत 72 लाख रुपये कन्टेनर कीमत 40 लाख रुपये, कुल मसरुका 01 करोड 12 लाख रुपये जप्त की गई.

उक्त आरोपीगणों का कृत्य अपराध धारा 34(2),49(क) म.प्र. आबकारी एक्ट का पाये जाने से आरोपीगणों के विरुध्द अपराध क्रमांक 625/24,626/24,627/24,628/24,629/24,630/24,631/24,632/24,633/24धारा 34(2),49(क) म.प्र. आबकारी एक्ट अपराध पंजीवध्द किए गए. सभी आरोपीगणों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक के द्वारा प्रत्येक पर 10 -10 हजार रुपए का इनाम की घोषण की है.