Press "Enter" to skip to content

ठग के मंसूबों पर भारी शिक्षकों की समझदारी | Shivpuri News

शिवपुरी। सायबर ठगी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं और सोशल साइट हैक कर ठग मैसेज भेजकर खाते में रुपये डलवाने का खेल आए दिन खेलते आ रहे हैं लेकिन शनिवार को शिवपुरी के पोहरी मॉडल स्कूल के प्राचार्य एमके शर्मा की आईडी हैक कर उनके परिचित शिक्षकों को जब ठग ने शर्मा के नाम से मैसेज भेजे और पत्नी के बीमार होने का हवाला देकर रूपयों की मांग की तो शिक्षकों की समझदारी ठग के मंसूबों पर न केवल भारी नजर आई बल्की कई शिक्षकों ने तो मामला भांप कर ठग को ऐसे ऐसे उत्तर दिए कि ठग को परेशान कर डाला और वह ऑफलाइन हो गया। हालांकि इस बीच कुछ जागरूक शिक्षकों ने प्राचार्य के आईडी हैक होने की जानकारी शिक्षकों के सोशल साइट ग्रुपों पर भी वायरल कर दी थी। शिक्षकों ने ठग को अजीबो गरीब जबाव दिए जिससे वह भी परेशान हो गया। किसी ने रूपयों की मांग पर लिखा कि 8 हजार में इलाज कैसे होगा 80 हजार भिजवा देता हूं तो किसी ने रूपयों की जगह घर में बनी सब्जी का फोटो खींचकर ठग को सेंड कर दिया। कुल मिलाकर सजगता से सायबर ठगी की यह वारदात विफल हो गई। 
मॉडल स्कूल प्राचार्य शर्मा के मैसेंजर से सायबर ठग ने उनके 50 से अधिक परिचित शिक्षकों व शिक्षा विभाग से जुड़े अधिकारी कर्मचारियों को चैटिंग के जरिए मैसेज भेजना शुरू किया जिसमें शर्मा के नाम से हालचाल पूछने के बाद पत्नी की तबियत खराब होने का हवाला देकर रूपयों की मांग की गई। सुखद पहलू यह रहा कि इन लोगों में से कोई भी ठग के झांसे में नहीं आया दोपहर 2 बजे तक आईडी हैक होने की खबर सोसल साइट पर वायरल हो गई। जिसके बाद ठग के मंसूबे धरे के धरे रह गए। 
ठग ने शिक्षकों को मैसेज किए तो उन्हें समझते देर नहीं लगी कि प्राचार्य की आईडी हैक हो गई है। इसके बाद इन शिक्षकों ने ठग को रूपयों की मांग के बाद अपने जबावों से परेशान करना शुरू कर दिया। शिक्षक रामक्रष्ण रघुवंशी ने रूपए मांगने पर घर में बनी सब्जी का फोटो खींचकर भेज दिया कि इसी से काम चला लो तो बदरवास के शिक्षक गोबिंद अवस्थी ने लिखा कि पैसे छोड़कर जो मदद चाहिए मांग लो। नीरज सरैया से 8 हजार रूपये की मांग पत्नी के इलाज के लिए की तो उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि 8 हजार में क्या होता है। 80 हजार भिजवा देता हूं। किसी ने गणित के सवाल भेज दिए। इसके बाद ठग ऑफलाइन हो गया। इसी तरह के जबाव अन्य शिक्षकों ने भी दिए।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!