Press "Enter" to skip to content

रामनिवास रावत के खिलाफ की गई कार्रवाई सिंधिया की ओछी मानसिकता : शुक्ला | Shivpuri News

शिवपुरी। भाजपा सरकार द्वारा कांग्रेस के पूर्व मंत्री रामनिवास रावत के खिलाफ जो विद्वेष पूर्वक कार्रवाई की गई है वह ज्योतिरादित्य सिंधिया की ओछी मानसिकता को दर्शाता है। यह बात पोहरी के पूर्व विधायक हरिबल्लभ शुक्ला ने शनिवार को पत्रकार वार्ता आयोजित कर बताया कि जिस तरीके से ज्योतिरादित्य सिंधिया के इशारे पर भाजपा सरकार द्वारा रामनिवास रावत के स्कूलए पेट्रोल पंप एवं अन्य संस्थानों पर जो विद्वेष पूर्वक कार्रवाई की हैए वह सिंधिया की हताशा और निराशा को व्यक्त करती है। शुक्ला ने कहा कि रामनिवास रावत कांग्रेस के बहुत ही बरिष्ठ नेता है जिनकी छवि साफ सुथरी एवं संघर्षशील नेता के रूप में रही है। उन्होंने कहा कि रावत ने सिंधिया के पिता के साथ राजनीति की हैं और ज्योतिरादित्य सिंधिया का तन मन धन से साथ दिया हो उनके खिलाफ बदले की भावना से केवल इसलिए कार्रवाई की गई है कि उन्होंने सिंधिया के भाजपा में जाने के बाद भी कांग्रेस नहीं छोड़ी। हरिबल्लभ शुक्ला ने भाजपा सरकार एवं ज्योतिरादित्य सिंधिया के इस कृत्य की घोर निंदा की है साथ मे यह भी कहा कि सरकार द्वारा की गई इस कार्रवाई का सभी कांगेस कार्यकर्ताओ के साथ मिलकर पुरजोर विरोध व आंदोलन किया जाएगा।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!