Press "Enter" to skip to content

श्रीराम कॉलोनी में दो पक्षों में विवाद, चले लाठी, डंडे | Shivpuri News

शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के शहर की पॉश कॉलोनी में आने वाली श्रीराम कॉलोनी में दो पक्षाें में विवाद हो गया। घटना 11 जुलाई शाम के समय की है जब एक दुकान के आगे लगे सरकारी बोर पर कॉलोनी में रहने वाला युवक पानी भरने पहंुचा। यहां दुकानदार ने उसे पानी फैलाने से मना और गाली-गलौंज की। इसी बात पर दोनों में विवाद हो गया और देखते ही देखते मामला मारपीट तक जा पहुंचा। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षोें की शिकायत को सुना और मामले में क्रॉस कायमी कर ली। 
सुनील कुमार पुत्र शिवनारायण भार्गव 38 वर्ष ने बताया कि कॉलोनी में सुधा की दुकान के सामने सरकारी बोेर लगा हुआ है। यहां से कॉलोनी के रहवासी पानी भरते हैं। 11 जुलाई को शाम के समय बोर पर पानी भरने गया हुआ था। उसने बोर को चालू किया और डब्बा धोेकर पानी भर रहा था। उसी समय सुधा उसके साथ गाली-गलौंज करेन लगी और बोली कि दुकान के सामने भीड़ लगा लेेते हो, ग्राहकों को परेेशाानी होती है। जिस पर जब गाली देने सेे मना किया तो दुकान का डंडा उठाकर मार दिया और आवाज देेकर अपने लड़के शिवम, छोेटू को बुलाया लिया और उन्होंने मेरी मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी भी दी। 
दूसरे पक्ष के शिवम उर्फ लेखू पुत्र कमल गोेयल 30 वर्श निवासी श्रीराम कॉलोनी का कहना है कि उसकी दुकान के सामने सरकारी बोर हैै। बीते रोज कॉलोनी का रहने वाला सुनील डब्बा धोनेे लगा। जब उससे कहा कि पानी मत फैलाओ जिस पर सुनील जोर-जोेर सेे चिल्लाने लगा। जब उसे चिल्लाने से मां सुधा ने रोेका तो वह गाली-गलौंज पर उतर आया। जब उसे गाली देने से मना किया तोे अपने परिजनों को बुलाया औैर हमारी मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद दोनों पक्ष के लोग कोतवाली पहुंचे जहां दोेनों ने शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामले में सुनील की शिकायत पर सुधा गोयेल, शिवम उर्फ लेखू गोयल, छोटू गोेयल व शिवम की शिकायत पर सुनील भार्गव, अक्कू भार्गव, मनोेज भार्गव निवासी श्रीराम कॉलोनी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया हैै। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!