शिवपुरी। फिजीकल थाना क्षेत्र के तहत आने वाले घोसीपुरा इलाके में रहने वाले एक युवक बाइक से पेट्रोल निकालते समय जल गया। जैसे-तैसे परिजनों ने उसकी आग बुझाई और तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। इस आगजनी में युवक लगभग 30 से 40 प्रतिशत तक जल चुका है।
राकेश पुत्र शिवचरण शाक्य 48 साल निवासी घोसीपुरा कमलागंज आज अपनी बाइक से पेट्रोल निकाल रहा था। पेट्रोल निकालते समय कुछ पेट्रोल उसके शरीर पर फैल गया। इसी दौरान उसने बीड़ी पीने के निकाली और जैसे ही माचिस को जलाया तो वह आग उसके शरीर में लग गई। परिजनों ने आग लगती देखी तो तुरंत उसे बुझाया लेकिन तब तक वह काफी जल चुका था। परिजनों ने तुरंत 108 को फोन लगाया जिस पर वह मौके पर पहुंची और युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आई।






Be First to Comment