Press "Enter" to skip to content

खेत पर काम करने गए किसान की हत्या, पुलिस कर रही आरोपितों की तलाश | Kolaras News

कोलारस। जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले टामकी में एक किसान की खून से सनी लाश उसके ही खेत पर पड़ी मिली। सुबह जब स्थानीय लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। कोलारस पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी हैं। 
जानकारी के अनुसार कोलारस अनुविभाग के ग्राम टामकी में रहने वाले लल्लूराम केवट (37) पुत्र दोनाराम केवट का खेत पर गया हुआ था। बीती रात वह अपने खेत पर काम करने गया था, लेकिन सुबह उसकी लाश खून से लथपथ अवस्था में पड़ी मिली। बताया जा रहा हैं कि उसकी किसी बेरहमी से मारपीट की जिससे उसकी मौत हो गई। मामले की सूचना मिलने पर कोलारस पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटना स्थल का मौका-मुआयना कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मामले में पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!