Press "Enter" to skip to content

साक्षी मैरिज गार्डन के पीछे बाड़े से दो बाइक चोरी | Badarwas News

शिवपुरी। बदरवास थाना क्षेत्र के तहत साक्षी गार्डन के पीछेे िस्थत एक बाड़े से चोरों ने बाइक चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोेर यहां से दो बाइक चुराकर ले गए। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर बाइक चोरोें की तलाश शुरू कर दी है। 
आलमचंद्र पुत्र बाबूलाल राठौर निवासी साक्षी गार्डन के पीछे बदरवास ने बताया कि 11 जून को उसके बाड़े में भतीजे व पड़ोेसी की बाइक रखी हुई थी। 12 तारीख को जब वह बाड़े में गए तो देखा कि बाइक रखे हुए स्थान पर नहीं है। जिस पर उन्होंने आसपास पूछताछ की लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चल सका। जिस पर वह थाने गए और शिकायत में बताया कि उनके बाड़े में रखी दो बाइकों को चोर चुराकर ले गए हैं। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर चोेरों की तलाश शुरू कर दी है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!