Press "Enter" to skip to content

मायके से बाइक लाने के लिए करते थे प्रताड़ित, इसलिए रामसखी ने जहर खाकर दे दी थी जान | Shivpuri News

शिवपुरी। तेंदुआ थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम अटरा में रहने वाली एक महिला ने पति व ससुरालीजनों की प्रताड़ना से तंग आकर जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। मामले में पुलिस ने जांच उपरांत ससुरालीजनों पर दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कर लिया है। 
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम अटारा में रहने वाली रामसखी ने 22 जून को जहरीला पदार्थ खा लिया था। जहरीला पदार्थ खाने से उसकी हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। मामले में तत्समय मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में ले लिया। 
विवेचना के दौरान सामने आया कि रामसखी 24 वर्ष निवासी ग्राम अटारा को पति व ससुरालीजन बाइक की मांग कर रहे थे। जब उसने बाइक लाने से मना कर दिया तो आए दिन उसे परेशान करने लगे और लड़ाई-झगड़ा करने लगेे। इससे परेशान होकर रामसखी ने जहरीला पदार्थ खा लिया जिससे उसकी मौैत हो गई। 
मामले में पुलिस ने मृतिका रामसखी के पति मिथुन धाकड़ सहित ससुरालीजन उदय धाकड़, गीतबाई, सुनल, रीना धाकड़ निवासी ग्राम अटारा के खिलाफ दहेज हत्या का केस कर लिया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!