Press "Enter" to skip to content

किसान की फसल को दबंगों ने कर दिया नष्ट, रोका तो कर दी मारपीट | Kolaras News

शिवपुरी। कोलारस थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम ढकरौरा में दबंगों ने एक किसान की फसल को नष्ट कर दिया। जब किसान ने फसल नष्ट होने से रोका तो उसकी लात-घूसों से जमकर मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद किसान थाने आया और मामले में तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज करवाया। 
मिली जानकारी के अनुसार नंदलाल पुत्र महाराजसिंह लोधी निवासी गूडरी थाना रन्नौद ने बताया कि कोलारस क्षेत्र के ग्राम ढकरौरा में उसकी खेेती है। 12 जून को शाम के समय उसे सूचना मिली कि ग्राम सीतानगर के ेरहने वाले मुकेश लोधी पुत्र फूलसिंह लोधी, परमाल पुत्र गजानंद लोधी, लीलाबाई उसकी फसल को नष्ट कर रहे हैं। जिस पर वह अपने खेत पर पहुंचा और फसल नष्ट करने से उक्त लोगों को रोका तो सभी ने उसके साथ गाली-गलौंज की और लात-घूसोें से मारपीट कर दी। मारपीट के बाद आरोपितों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!