शिवपुरी: जिले के फिजिकल थाना क्षेत्र अंतर्गत उधार में शराब देने का मामला सामने आया है. जब दुकानदार ने उधारी में शराब नहीं दी तो दुकानदार के लोगों के साथ झगड़ा करने को उतारू हो गए.
जानकारी के अनुसार फिजिकल थाना क्षेत्र अंतर्गत शराब की दुकान के संचालक कामेश शिवहरे ने बताया कि कल रात्रि को जीतू राठौर कलारी पर गाड़ी लगा कर खड़ा हुआ था. जब मेरे बड़े भाई तमिश शिवहरे जब दुकान की स्लग लेने रात को आए तो उन्होंने जीतू से गाड़ी हटाने को कहा लेकिन उसने गाड़ी नहीं हटाई उसके बाद कर्मचारी से बोला कि एक बोतल ले आ. जब कर्मचारियों ने पैसे मांगे तो उसने कहा की उधारी में दे दो जबकि पहले से चार बोतल उधारी में थी. इस पर कर्मचारियों ने मना कर दिया तो जीतू राठौर झगड़े पर उतारू हो गया. इसके बाद जीतू के पिता हरिओम राठौर आए और झगड़ा करने लगे. इसके बाद पुलिस भी मौके पर आ गई थी. लेकिन अब वह हवाई फायर का आवेदन फिजिकल थाना पुलिस को देकर आए हैं. आसपास में ही सरकारी कैमरे लगे हुए हैं और सामने सरकारी अधिकारी रहते हैं अगर ऐसा कुछ हवाई फायर होता तो सभी को पता चलता उन्होंने झूठी शिकायत दर्ज की है. पूरा मामला उधार में शराब लेने का था. जब मना किया तो वह झगड़ा करने पर उतारू हो गए.

उधारी में शराब नहीं दी तो कर्मचारियों के साथ किया झगड़ा, फिजिकल थाना क्षेत्र का मामला / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- नाग पंचमी पर चौरसिया समाज ने किया नवीन कार्यकारिणी का गठन / Shivpuri News
- मासूम बेटी की हत्या का आरोपी पुलिस कस्टडी से फरार, पोहरी कोर्ट ले जाते समय भागा / Shivpuri News
- कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में आवेदन देने पहुंचे बुजुर्ग की मौत, पास से मिला गैस कनेक्शन ट्रांसफर का आवेदन / Shivpuri News
- नगर पालिका कर्मचारियों की 11 मांगों को लेकर सफाई मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन / Shivpuri News
- बेटे पर मां को साथ ले जाने का आरोप, परिवार ने एसपी के बाद थाने में लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment