शिवपुरी। पिछोर थाना क्षेत्र के तहत पुलिस ने जुआ खेल रहे 9 आरोपितों को पकड़ा हैै। पकड़े गए जुआरियों के पास से नकदी व ताश की गड्डी भी बरामद की गई है। मामले में पुलिस ने सभी जुआरियों पर जुआ एक्ट के तहत केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
पुलिस ने बताया कि 13 जुलाई को उन्हें सूचना मिली कि नहर के ेपास जामुन के पेड़ के नीचे ग्राम रेवाई में कुछ लोग हार-जीत का दाव लगा रहे हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस मौके पर पहुंची और जुआरियों की घेराबंदी कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। पकड़ेे गए जुआरियों ने अपना नाम अरविंद पुत्र प्रागीलाल लोधी, आकाश पुत्र जगदीश यादव निवासी ग्राम खिरिया, राहुल पुत्र किशनलाल कोरी निवासी ग्राम लहर्रा, सुरेंद्र पुत्र विशाल प्रजापति निवासी ग्राम लहर्रा, दौलत पुत्र धनीराम यादव निवासी खिरिया, जय पुत्र धनीराम यादव निवासी रेवई, घनश्याम पुत्र भगवानदास जाटव ग्राम लहर्रा, पवन पुत्र खलसिंह लोध्ेाी निवासी ग्राम हरीनगर, सुरेंद्र पुत्र खलकसिंह लोधी निवासी हरीनगर को गिरफ्तार किया। जुआरियों की तलाशी लेनेे पर पुलिस को 11 हजार 900 रुपए नकद व ताश की गड्डी मिली। पुलिस ने सभी जुआरियेां के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की है।






Be First to Comment