Press "Enter" to skip to content

शौचालय की राशि मांगी तो सचिव ने मांगा खर्चा-पानी | Shivpuri News

शिवपुरी। जनपद पंचायत खनियांधाना के तहत आने वाली ग्राम पंचायत देवरी में रहने वाले राजा यादव ने सचिव पर शौचालय की राशि दिए जाने के एवज में रुपए मांगने का आरोप लगाया हे। इस संबंध में युवक ने एक ज्ञापन कलेक्टर के नाम प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपा। 
ज्ञापन के माध्यम से की गई शिकायत में राजा यादव ने बताया कि उसने सहायक सचिव को शौचालय के लिए कागजात जमा करवाए। शौचालय स्वीकृत भी हो गया। शौचालय स्वीकृत होने पर सचिव ने उससे कहा कि तुम खुद शौचालय बनवा लो हम राशि का भुगतान करवा देंगे। जिस पर राजा ने शौचालय बनवा लिया। आज एक साल से ज्यादा का समय हो चुका है लेकिन सहायक सचिव राजू झा ने शौचालय की राशि आज तक खाते में नहीं डलवाई। जब इस संबंध में बात की तो उसने राशि निकलवाने के एवज में खर्चा-पानी मांगा नहीं देने पर रुपए खाते में डलवाने के लिए मना किया। मामले को लेकर राजा यादव ने कार्रवाई की मांग की है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!