Press "Enter" to skip to content

नरवर में उपपंजीयक कार्यालय में पदस्थ भृत्य के साथ मारपीट ,शिकायत | Narwar News

शिवपुरी। नरवर क्षेत्र में उपपंजीयक कार्यालय में काम करने वाले भृत्यों के साथ में नरवर के रहने वाले युवकों ने अपने साथियों के साथ मिलकर मारपीट कर दी। मामले को लेकर पीड़ित ने एक आवेदन एसपी को सौंपा हैं जिसमें कार्रवाई की बात कही है। 
उपपंजीयक कार्यालय नरवर तहसील में पदस्थ भृत्य विशाल आदिवासी ने बताया कि आए दिन मदन लाल अग्रवाल पुत्र नारायण प्रसाद अग्रवाल निवासी वार्ड नं. 06 नरवर उसे परेशान करता रहता है। वह अक्सर कार्यालय में आकर गाली-गलौंज कर शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाता है। मामले को लेकर जब पुलिस में शिकायत करने की बात कही तो वह उससे रंजिश रखने लगा। वहीं 19 जून को शाम के समय जब वह कार्यालय से लौट रहा था तभी लोड़ी माता मंदिर के पास मदनलाल ने अपने चार-पास साथियों के साथ्ज्ञ उसका रास्ता रोक लिया और गाली-गलौंज कर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। मामले को लेकर एसपी को एक आवेदन विशाल ने दिया और कार्रवाई की मांग की।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!