मारपीट के मामले में फरार वारंटी को पकड़ा | Narwar News

शिवपुरी। नरवर थाना पुलिस द्वारा द्वारा 4 साल से मारपीट और लड़ाई झगड़े के अपराध में फरार एक स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया हैं। थाना प्रभारी नरवर उनि उपेंद्र दुबे को मुखबिर से सूचना मिली कि मारपीट के मामले में फरार स्थाई वारंटी छोटू उर्फ उदयभान रजक जो वर्ष 2016 से फरार था जिसका न्यायालय द्वारा स्थाई वारंट जारी किया गया था, पुलिस टीम द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन दबिश देकर उक्त स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया गया।

संबंधित खबरें