Press "Enter" to skip to content

कानपुर व्यापारी फोन में व्यस्त, उधर उड़ गया 1 लाख 35 हजार रुपए से भरा बैग | Karera News

शिवपुरी। करैरा थाना क्षेत्र के तहत बीते रोज बैंक में रुपए जमा करने आए एक व्यापारी का बैक चोेरी हो गया। व्यापारी कानपुर का रहने वाला है और करैरा किसी से रुपए लेने आया था। जहां रुपए लेने के बाद वह इलाहबाद बैंक में जमा करने गया लेकिन परेशानी आने की वजह से वह बैंक के बाहर आ गया और दुकान पर बैठ गया। उसी समय किसी ने उसका रुपयों से भरा बैग चोरी कर लिया। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। 
रामकुमार पुत्र श्यामलाल शुक्ला निवासी छतैनी थाना भोगनीपुर कानपुर ने बताया कि वह करैरा मेें अपने रुपए लेने आया था। जहां उसने 1 लाख 35 हजार रुपए लिए। रुपए लेने के बाद वह इलाहबाद बैंक में रुपए ट्रांसफर कराने के लिए गया था लेकिन रुपए ट्रांसफर नहीं हुए। जिस पर वह बैंक के बाहर चला गया और एक दुकान पर बैठकर मोबाइल पर बातें करने लगा। इसी बीच किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसका बैक चुरा लिया। जब तक व्यापारी को बैग चोरी होने का पता चला तो उसने आसपास देखा जिस पर उसे बाइक पर जाता हुए दो व्यक्ति संदिग्ध दिखे। रामकुमार ने बाइक चालकों को रोकने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं रुके, जिस पर वह उनके पीछे गया लेकिन वह गायब हो चुके थे। घटना के बाद व्यापारी थाने आया और मामले को लेकर शिकायत दर्ज करवाई।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!