Press "Enter" to skip to content

शिक्षक के बेटे ने टॉपिक वाइज की पढ़ाई, अब आईआईटी लक्ष्य | Shivpuri News

शिवपुरी। शहर के किड्स गार्डन स्कूल में पढ़ने वाले आर्यन अग्रवाल ने 96 फीसदी अंकों के साथ जिले में दूसरा स्थान हासिल किया है। पिता गिरीश गुप्ता शिक्षक हैं और पोहरी के रहने वाले हैं। आर्यन बताते हैं कि उन्होंने कभी भी घंटे निर्धारित कर पढ़ाई नहीं की बल्कि टॉपिक वाइज टारगेट सेट किया। सफलता का श्रेय परिजनों और शिक्षकों को देते हुए आर्यन की वे फिलहाल ऑनलाइन आईआईटी की तैयारी कर रहे हैं और यही उनका प्राथमिक लक्ष्य है। आर्यन को गणित में 100 में से 100 जबकि हिंदी में 97, एसएसटी और साइंस में 95 जबकि अंग्रेजी में 92 अंक मिले हैं। उनकी चचेरी बहिन अनन्या अग्रवाल 94 फीसदी अंक हासिल कर किड्स गार्डन स्कूल में दूसरे स्थान पर रहीं। पोहरी से प्रतिदिन शिवपुरी बस से स्कूल आने-जाने वाले इन दोनों होनहार चचेरे भाई-बहिनों ने कोई ट्यूशन व कोचिंग भी नहीं की। अनन्या के पिता पोहरी में ही किराना दुकान संचालित करते हैं।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!