Press "Enter" to skip to content

दिन में युवक के साथ हुई मारपीट, रात में फांसी लगाकर की खुदकुशी | Shivpuri News

पुलिस ने दर्ज किया आत्महत्या उत्प्रेरण का मामला
बामौरकला। बामौरकला थाना क्षेत्र के ग्राम कसेरा में मंगलवार को कुछ लोगों ने मिलकर एक युवक के साथ उस वक्त लाठियों से मारपीट कर दी थी जब वह खेत से अपने घर लौट रहा था। इसके बाद युवक ने पुलिस में आरोपितों के खिलाफ शिकायत की थी, लेकिन इस मारपीट से क्षुब्ध होकर युवक ने रात के समय अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया। मृतक के पिता ने सुबह जब फांसी पर लटके हुए अपने पुत्र को देखा तो वह बदहवास सा हो गया और तत्काल पुलिस थाने पहुंचा। पुलिस ने फिलहाल चार आरोपितों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक मंगलवार की सुबह हरज्ञान पुत्र भजनी पाल (27) निवासी कसेरा ने थाने में रिपोर्ट की थी कि सुबह 9 बजे उसके घर के पीछे िस्थत रामकिशन पाल के खेत से लगे कमला के खेत के पास से वापस लौटते समय जब वह मेढ़ से गुजर रहा था तभी रामकिशन पाल, जगभान पाल, कमला पाल और भागवती पाल ने उसके साथ यहां से गुजरने को लेकर गाली-गलौंज करने लगे। जब उसने गाली देने से रोका तो रामकिशन पाल व कमला पाल सहित चारों ने मिलकर लाठियों से मारपीट कर दी। इस मारपीट में हरज्ञान के साथ उसे बचाने आए उसके पिता भी घायल हो गए थे, लेकिन मंगलवार-बुधवार की दरम्यानी रात इस मारपीट से दुखी होकर हरज्ञान ने कमरे में िस्थत कुंदे से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बुधवार की सुबह हरज्ञान के पिता भजनी पुत्र मनकी पाल निवासी कसेरा अपने दामाद कोकसिंह के साथ थाने पहुंचे और चारों आरोपितों द्वारा पुत्र हरज्ञान के साथ मारपीट कर झगड़ा किए जाने की बात से प्रताड़ित होकर खुदकुशी किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने चारों आरोपितों के खिलाफ आत्महत्या दुष्प्रेरण सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!