डॉक्टर एलडी शर्मा पर लगाए देर से इलाज करने के आरोप, कलेक्टर से की शिकायत | Narwar News

शिवपुरी। नरवर क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम मगरौनी में मारपीट में घायल हुए लोगों ने स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ डॉक्टर पर इलाज न करने के आरोप लगाए हैं। मामले को लेकर आवेदन के माध्यम से कलेक्टर को शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। 
कलेक्ट्रेट ऑफिस शिकायत करने आए शांतिलाल, ओमप्रकाश, राजेश, हेमराज, छिंगाराम, गौमती, धनोबाई कोली निवासी गडौला हाल निवासी हरदौलपुरा निजामपुर ने बताया कि हरसी डेम के पास उनकी 10 बीघा भूमि है जिस पर वह खेती कर अपना गुजर-बसर करते हैं। बीते 30 जून को जब वह खेत पर थे उसी समय वहां नाथूसिंह, दीवानसिंह, औतार, छोटे, मनफूल निवाीस कैरूआ आए और लाठियों से मारपीट कर जमीम से खदेड़ दिया। घटना में हम सभी घायल हो गए। घटना के बाद वह मगरौनी चौकी आए जहां से पुलिस एमएलसी के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मगरौनी लेकर आई। यहां पदस्थ डॉ. एलडी शर्मा द्वारा इलाज नहीं किया गया। घायल 5 घंटे तक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पडा़े रहे। जब डॉक्टर से इलाज करने की कहा तो अभद्र व्यवहार किया गया तथा 5 घंटे बाद इलाज किया। वहीं मामले में पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं कर रही है। आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं जिनसे जान का खतरा है। कलेक्टर से आवेदन के माध्यम से कार्रवाई की मांग की गई।

संबंधित खबरें